फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू होगी परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। परिषदीय प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं 14 मार्च से शुरू होंगी। बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारियों को नकल विहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा में 1.34 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। बेसिक शिक्षा विभाग से समस्त बीआरसी पर प्रश्नपत्रों का बंडल भेज दिया गया। जनपदस्तर पर तीन सचल दस्ता परीक्षा की निगरानी करेगा। जिले में 1060 प्राथमिक तथा 442 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत 1.34 बच्चों की वार्षिक परीक्षाएं 14 मार्च से शुरू होगी। परीक्षा 23 मार्च तक चलेगी। 24मार्च से मूल्यांकन शुरू होगा। 30 मार्च को परिणाम घोषित होगा। परीक्षाएं साढ़े नौ बजे से पूर्वाह्न 11.30 बजे तक होगी। जबकि द्वितीय पाली में अपराह्न 12.30 बजे से 2.30 बजे तक होगी। विभाग की तरफ से प्रश्नपत्रों का बंडल ब्लाक संसाधन केंद्रों पर बुधवार की देर शाम तक भेज दिया गया। एनपीआरसी से परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पूर्व विद्यालयों को उपलब्ध कराया जाएगा। जबकि उत्तरपुस्तिकाएं विद्यालयों को पहले ही भेजी जा चुकी है। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जनपदस्तरीय तीन सचल दस्ते का गठन किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक तथा डायट प्राचार्य के नेतृत्व में गठित सचल दस्ता विद्यालयों का दौरा कर जायजा लेगा। इसके साथ खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में सभी तहसीलों में गठित सचल दस्ता भ्रमण करेगा। इस बाबत परीक्षा प्रभारी तथा जिला समन्वयक प्रशिक्षण गजेंद्र सिंह ने बताया कि डायट से सभी बीआरसी पर प्रश्नपत्रों का बंडल भेज दिया गया। एनपीआरसी से समस्त विद्यालयों को परीक्षा के एक घंटे पूर्व विद्यालयों को उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें