फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंग कमांडर अभिनंदन ने बढ़ाया देश का गौरव

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान के पाकिस्तान से सकुशल स्वदेश वापस लौटने के मौके को लेकर सर्राफा मंडल घोसी की तरफ से गुरुवार को घोसी बस स्टेशन के परिसर में स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अभिनंदन के चित्र पर रोड़ी चंदन लगाकर दीर्घायु होने की कामना के साथ ही जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई । वक्ताओं ने कहा कि हमारे विंग कमांडर अभिनंदन पर गर्व है कि वे अपने स्वाभिमान को झुकने नहीं दिया। ऐसे ही जांबाज सैनिकों के भरोसे हमारे सिर गर्व से ऊंचा हुआ है। इस अवसर पर सर्राफा मंडल घोसी के अध्यक्ष रमाशंकर, चंद्रबली चौहान, ब्रजभूषण वर्मा, जियाउद्दीन खान, प्रेमचंद्र वर्मा, अरविंद पांडेय, राजेंद्र वर्मा, मुन्ना प्रसाद गुप्ता, जयप्रकाश सिंह, अभय तिवारी, जियाउद्दीन खान, खुर्शीद खान, सुनीता यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें