फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंथेटिक मिठाइयों, नकली खोआ के उपयोग पर दिया चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्दाबाद गोहना। नगर के शहीद चौराहा स्थित उप्र उद्योग व्यापार मंडल के कैंप कार्यालय पर गुरुवार को एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज यादव एवं जय हिंद राम द्वारा होली पर मिठाइयों में मिलावट और नकली खोवा आदि बेचने व खरीदने को लेकर व्यापारियों को जागरूक किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज यादव ने कहा कि सिल्क, सिंथेटिक मावा, तथा चांदी की वर्क लगी हुई मिठाइयों को दुकानदार ना बेंचे। कहा कि तैयार मिठाइयों को जाली लगाकर ढक कर रखें एवं शुद्ध मिठाइयां ही बनाएं तथा उसे ही बेचे। साथ ही चेताया कि मिलावटी सामान ने बेंचे। साथ ही तेल रिफाइन तथा अन्य पदार्थ जिस दुकान से ले उसकी पक्की बिल लेकर रखें। कहा कि जांच के दौरान आप अपने बिलों को अधिकारियों के समक्ष अवश्य प्रस्तुत करें। इस मौके पर कस्बे के लगभग बड़ी संख्या में मिठाई विक्रेता एवं जनरल स्टोर के व्यापारी मौजूद रहे। इस अवसर पर जगदीश प्रसाद गुप्ता, लाल जी चौरसिया, अनमोल साहू, अरविंद कुमार, पंकज कुमार, मोहन गुप्ता, जीवन मौर्य आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें