मऊ। बुलंदशहर की घटना को देखते हुए जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक गुरुवार को हुई । बैठक में कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिए गोवध, गोकशी बूचड़खाना आदि के संबंध में संबंधित उप जिलाधिकारियों और क्षेत्राधिकारियों को कड़े निर्देश दिये गये। कहा गया कि किसी भी दशा में गोवध, गोकशी की घटना घटित न होने पायें तथा गोवंश पशुओं का वध एवं तस्करी न होने पाए।जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने स्तर से अपने-अपने क्षेत्रों में ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल, चौकीदार, ग्राम प्रधान आदि को ताकीद करें कि कोई भी अप्रिय घटना घटित होती है तो तत्काल इसकी सूचना उपजिलाधिकारी अथवा क्षेत्राधिकारी को दें। डीएम ने कहा कि मन्दिर मस्जिद आदमि सार्वजनिक स्थानों पर लाउडस्पीकर,लोक संबोधन प्रणाली,ध्वनि विस्तारक यंत्रों,वाद्य यंत्रों को सक्षम अधिकारी के अनुमति के बिना किसी भी दशा में प्रयोग न होने दिया जाय। जिला कारागार अधीक्षक ने कैदियों के बरकों में अवैध सामान,वस्तुएं जैसे चाकू, माचिस, मोबाईल आदि के संबंध में कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।