फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ दिनी संर्कीतन में पांचवें दिन लोगों ने की स्वच्छता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के ब्रम्हलीन श्री 108 बाबा दरबारी दास सिकटिया धाम पर चल रहे नौ दिवसीय अखंड संकीर्तन में पांचवें दिन स्वच्छ भारत मिशन के तहत श्रमदान कर लोगों ने साफ-सफाई की। इस दौरान ग्राम प्रधान बारा सुनील कुमार सिंह और समाजसेवी अजय जायसवाल ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर धाम को साफ किया। भक्तों ने मंडप के साथ पूरे प्रांगण में साफ-सफाई किया। सफाई करने के दोरान गांव के प्रधान ने कहा कि स्वच्छता जीवन की एक महत्वपूर्ण कड़ी है जिसपर हम सभी को सक्रिय होकर कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि हम सभी अपने आस पास हमेशा स्वच्छ रखें संकीर्तन में क्षेत्र के वलीदपुर ,भदीड बारां सोनौरा देवलास इटौरा आदि गांवों से सैकड़ोंकी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस बाबत आयोजक अजय जयसवाल ने बताया कि संकीर्तन के बाद हवन पूजन और भंडारे का भी आयोजन है जिसमें पूरे क्षेत्र के लोग भाग लेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें