फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों के विकास कार्यो का हुआ शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में शुक्रवार को लाखों रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास नपाध्यक्ष तैयब पालकी द्वारा किया गया। नपाध्यक्ष द्वारा सबसे पहले नगर के वार्ड 15 के इमलिया मोहल्ला में 7.38 लाख रुपये की लागत से होने वाले इटरलॉकिंग कार्य का शिलान्यास किया गया। इसी क्रम में वार्ड 16 में 21.79 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले 20 सीटर सामुदायिक शौचालय निर्माण का शिलान्यास किया गया। इसीक्रम में वार्ड 17 मुंशीपुरा में 29 लाख की लागत से इटरलाकिंग और वार्ड 28 में 2.32 लाख लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। इस मौके पर पानमती देवी, मनोज राजभर, गुफरान, विनय कुमार सिंह, हुस्ना अब्दुस्सलाम, आमिना आमिर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें