फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान के विरोध में निकाला जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
नई आबकारी नीति को धता साबित करते हुए मधुबन नगर पंचायत की सब्जी मण्डी गली में स्कूल जाने वाले रास्ते पर चल रही सरकारी देशी शराब की दुकान को हटाने की मांग को गुलाबी सेना की जिलाध्यक्ष मीरा यादव के नेतृत्व में सैकडों महिलाओं ने जुलूस निकाला। महिलाओं का यह जुलूस पुलिस के खिलाफ नारे लगाता हुआ रोडवेज,अस्पताल गली होते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचा।यहां महिलाओं ने उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह को राज्यपाल को संबोधित 6 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना था कि क्षेत्र में कच्ची शराब के उत्पादन के प्रचलन के बाद गुलाबी सेना द्वारा स्थानीय पुलिस का ध्यान आकृष्ट कराये जाने के बाद भी शराब कारोबारियो पर कार्रवाई करने में अक्षम साबित हो रहा है। उनका कहना था कि सब्जी मण्डी गली में सरकारी देशी शराब की दुकान होने से शराबियो के उत्पात के कारण महिलाओं व लडकियों का गली से गुजरना मुश्किल हो जाता है। यह दुकान सुबह 7 बजे से 11 बजे रात तक खोली जाती है। महिलाओं ने पात्र गृहस्थी के चयन में धांधली और ,महिलाओं का उत्पीडन का भी आरोप लगाया। मांग पत्र में कहा गया है कि उनकी मांगों का निस्तारण एक महीने के अन्दर नहीं किया जाएगा तो आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर अनीता देवी, सावित्री गौतम, रम्भा यादव, इशरावती देवी, उषा राय, ज्ञान्ती सिंह आदि महिलाएं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें