फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघरा का जलस्तर दस सेमी घटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट के पास घाघरा नदी के जलस्तर में कमी आने लगी है। शुक्रवार को नदी के जलस्तर में 10 सेंटी मीटर की कमी दर्ज की गई। नदी के जलस्तर में कमी होने से नगरवासियों सहित तटवर्ती इलाकों के लोगों ने राहत की सांस ली है। लेकिन दूसरी तरफ नदी के जलस्तर में कमी आने के बाद अब कटान का खतरा बढ़ जाने की आशंका जताई जा रही है। नदी के घटने व बढ़ने के क्रम से अभी भी लोग सहमे हुए है। गौरीशंकर घाट पर घाघरा का जलस्तर शुक्रवार को 69.60 मीटर रहा। जब कि गुरुवार को जलस्तर 69.70 मीटर था। इस तरह 24 घंटे में 10 सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई। नदी अब भी खतरे के निशान से 69.90 मीटर से महज 30 सेमी ही नीचे है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें