फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीमी गति से शौचालय निर्माण मिलने पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 2 अक्टूबर तक जिले में शौचालय कार्य शतप्रतिशत करना हैं, लेकिन परदहा ब्लाक में लक्ष्य के सापेक्ष आधे भी शौचालय निर्माण पूरा नहीं हो सका हैं। सोमवार परदहा ब्लाक के इमलिया डीह गांव में देखने को मिली। जहां नोडल अधिकारी को निरीक्षण में लक्ष्य के सापेक्ष आधे से कम भी शौचालय निर्माण मिला। जिस पर नोडल अधिकारी ने ग्राम प्रधान और सचिव को कड़ी फटकार लगाते हुए एक सप्ताह में शौचालय निर्माण पूरा कराने का निर्देश दिया। परदहा ब्लाक के इमलिया डीह गांव के नोडल अधिकारी संदीप कुमार सोमवार की दोपहर 2 बजे गांव पहुंचे। जहां सचिव प्रदीप कुमार और प्रधानप्रतिनिधि अनिल कुमार से शौचालय निर्माण की जानकारी ली। जहां लक्ष्य 136 के सापेक्ष गांव में केवल 48 शौचालय का निर्माण पूरा मिला, जबकि 88 शौचालय निर्माणाधीन है। इस पर नोडल अधिकारी ने कड़ी फटकार लगाने के साथ खुद घर घर जाकर लाभार्थियों से जानकारी ली। जिसमें 16 लाभार्थियों द्वारा राशि मिलने के बाद भी कार्य पूरा न कराने पर एक सप्ताह के भीतर कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें