उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के तत्वावधान में लेखपालों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर तहसील सदर के प्रांगण में धरना प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष स्वामी प्रसाद गुप्ता ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में काश्तकारों की शिकायत पर छह लेखपालों के विरुद्ध बिना किसी कारण के प्रतिकूल प्रविष्टि जारी कर दी गई। औपचारिता पूर्ण किए बिना लेखपालों के विरुद्ध कार्रवाई कर दी गई। तुगलकी आदेश को वापस नहीं लिया जाएगा तो हम लोग आंदोलन तेज करने को बाध्य हो जाएंगे। इसी क्रम में उदयभान यादव ने कहा कि प्रशिक्षित लेखपालों का स्थायीकरण किया जाए। सेवानिवृत्त लेखपालों की पेंशन स्वीकृत न करने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने आंदोलन तेज करने के लिए लेखपालों का आह्वान किया। इस अवसर पर स्वामीनाथ गुप्त, विजेंद्र प्रताप सिंह, विजेंद्र गोंड़, मनोहर लाल गौतम, कमलेश भारती, खेदारु राम यादव, सरस्वती चौरसिया, बाल गोविंद, रामआशीष सिंह, आदि शामिल रहे।