फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश महामंत्री का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा उत्तर प्रदेश ओबीसी मोर्चा के नव मनोनीत प्रदेश महामंत्री विनोद यादव के दोहरीघाट घाघरा पुल पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूलमाला से लादकर जोरदार रस्वागत किया। इसके बाद कस्बा स्थित भाजपा कार्यालय पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। विनोद यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओ के बल पर ही कोई भी सफलता प्राप्त की जा सकती है। कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते हैं। कार्यकर्ताओ के सम्मान से ही पार्टी किसी भी मिशन की सफलता को प्राप्त कर सकती है। मिशन 2019 के सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत करनी है। इस अवसर पर गुलाबचंद्र गुप्त, रामअधीन पांडेय, संतोष राय, आशीष शर्मा, सुरेश उपाध्याय, श्रीकांत श्रीवास्तव, दूधनाथ गुप्त, मोती चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें