दुबारी । मधुबन तहसील क्षेत्र के दुबारी ग्राम सभा के गजियापुर में 11 हजार वोल्टेज के बिजली की झुलती तार बड़े हादसे को आमंत्रण दे रहा है। जबकि यह तार कई बार टूट कर गिर चुका है लेकिन विभाग द्वारा उसे बदला नहीं जा रहा है। गांव के प्रशांत शुक्ला, अशोक, कृष्णाकांत शुक्ला ,राजकुमार ,नंदू गौड़ और लोरिक प्रसाद बताते हैं कि कम ऊचाई पर बिजली तार लगाया गया है। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीण बताते हैं कि कुछ माह पूर्व भी बिजली का तार टूटकर गिरा था। जिससे अफरा तफरी मच गयी थी। इसके बावजूद विभाग के अधिकारियों द्वारा हाईटेंशन तार को ऊचा नहीं कराया जा रहा है।