फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। समेकित शिकायत निवारण प्रणाली आईजीआरएस एवं जिलाधिकारी के जनता दर्शन कार्यक्रम में प्राप्त शिकायातों के निस्तारण की गुणवत्ता की जांच जिलाधिकारी ने शुक्रवार किया। इस दौरान पांच शिकायतकर्ताओं को कलेक्ट्रेट सभागार में शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता की जांच जिलाधिकारी ने किया। इसमें मुन्नी लाल चौहान द्वारा राशन कोटेदार की शिकायत की गयी थी। शिकायत का निस्तारण सही न मिलने पर जिलाधिकारी ने आपूर्ति निरीक्षक के खिलाफ विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश जिला पूर्ति अधिकारी को दिया। डा. आशुतोष जिला चिकित्सालय द्वारा अपने एरियर एवं अन्य भुगतान न करने की शिकायत की गयी थी,इसकी जांच कर जिलाधिकारी ने लेखाकार जिला चिकित्सालय सोनकर के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश सीएमएस को दिया। सरोज सिंह मधुबन द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र पर जिलाधिकारी ने एसएचओको कार्यवाही करने के निर्देश दिया। मु. हामिद अंसारी अदरी द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया था कि रास्ते में कब्जा हटाया जाय। इंदारा निवासी रामसिंह द्वारा जमीन पर कब्जा की शिकायत पर जिलाधिकारी ने शनिवार को कब्जा हटाने के निर्देश दिया। इस अवसर पर सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार आशीष मिश्रा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें