फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ करने वालों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। क्षेत्र के घोसी बस स्टेशन स्थित रेस्टोरेंट में रविवार को कुछ मनबढ़ों ने तोड़फोड़ करके और विरोध करने पर जान मारने की धमकी दी। रेस्टोरेंट स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने पकड़ी निवासी तीन युवकों के विरुद्ध केस दर्ज किया। भीखमपुर निवासी संजीव पुत्र विजय शंकर का रेस्टोरेंट बस स्टेशन के प्रांगण में है। शनिवार की शाम को पकड़ी निवासी छोटू सिंह पुत्र देवेंद्र सिंह, सूरज सिंह पुत्र सुरेश व छोटू पुत्र अभिमन्यु सिंह रेस्टोरेंट में आये और महिला कंपार्टमेंट में बैठ गए। जब रेस्टोरेंट स्वामी ने कहा कि महिलाएं आ रही है। आप सब दूसरी जगह बैठ जायें। इस पर मनबढ़ों ने तोड़ फोड़ कर दिए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें