मऊ। नगर पालिका के दो अलग अलग वार्डो में लाखों की लागत से होने वाले इंटरलांकिग और नाली निर्माण जैसे अन्य विकास कार्यों का लोकापर्ण बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष तैय्यब पालकी ने किया। क्षेत्र के वार्ड नंबर दो के मुसरदह मोहल्ले के दुलारे यादव के घर से सुनील सिंह के मकान से चंद्रदेव के प्लॉट तक 22 लाख रूपए की लागत का नाला और स्लैब कार्य का लोकापर्ण किया। साथ ही वार्ड नंबर 11 के भदेसरा के प्राथमिक विद्यालय से सावित्री सिंह के प्लॉट तक 15.05 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाला नाला निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। इस दौरान वार्ड सभासद अंजू भारती, विपिन कुमार सिंह, मुनव्वर अली, शब्बीर अहमद गुड्डू, फिरोज अहमद, शमशाद अहमद, शाहनवाज अहमद, नवीन कुमार सिंह, अमित सिंह, बंटी सिंह आदि रहे।