फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवागत डीएम ने कार्यभार संभाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जनपद के नवागत जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु ने गुरुवार की रात 11 बजे कलेक्ट्रेट स्थित ट्रेजरी में कार्यभार ग्रहण कर लिया। प्रकाश बिंदु उत्तर प्रदेश शासन में परिवहन विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात थे। इसके पूर्व वे जनपद भदोही, संतकबीर नगर और फर्रूखाबाद में जिलाधिकारी के पद पर तैनात रह चुके हैं। नवागत डीएम ने जिला स्तरीय अधिकारियों का परिचय प्राप्त किया । इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट मुख्य राजस्व अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, डीसी मनरेगा, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार सदर, उप जिला कृषि निदेशक, जिला विद्यालय निरीक्षक, कोषाधिकारी सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें