घोसी। सर्वोदय महाविद्यालय घोसी के छात्र संघ के चार पदाधिकारियों के चुनाव के नामांकन में मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशियों उपाध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए तीन-तीन प्रत्याशियों तथा संयुक्त मंत्री पद के लिए मात्र एक प्रत्याशी ने नामांकन किया। इस तरह संयुक्त मंत्री पद पर राहुल का निर्विरोध चुना जाना तय है। नामांकन के समय कई प्रत्याशियों ने जुलूस निकाल कर नामांकन किया। इस के चलते नगर में जाम की स्थिति रही। चुनाव अधिकारी अमरजीत ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अभिषेक कुमार बी ए द्वितीय, एजाज अहमद बी ए तृतीय वर्ष, चंदीश यादव बी ए तृत्तीय वर्ष और हिमांशु यादव बी ए प्रथम वर्ष ने नामांकन दाखिल किया। उपाध्यक्ष पद पर नूर आलम बी ए प्रथम वर्ष, पंकज राजभर बी ए द्वितीय वर्ष, पीयूष कुमार गोंड़ बी ए प्रथम वर्ष ने नामांकन किया। महामंत्री पद के लिए मोहम्मद अबूजर बीए भाग तीन, सत्येंद्र उफ़ॱर सतेंद्र कुमार बी ए भाग तीन, श्रीकृष्ण उफ़ॱर किशन बी ए भाग 2 ने नामांकन दाखिल किया। संयुक्त मंत्री पद के लिए राहुल बी ए भाग तीन ने एक मात्र प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। कालेज के गेट पर सुबह से कोतवाल डी के श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक रामसजन नागर पुलिस फोर्स के साथ अंत तक डटे रहे। इसके चलते प्रत्याशी के साथ मात्र प्रस्तावक ही अंदर जा सके।