पिपरीडीह। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अहिलाद गांव स्थित श्री बीएन सिंह किसान इंटर कालेज म़ें बीती रात घुसे चोरों ने ताला तोड़ कर अंदर आलमारी में रखा 56000 रुपया नगदी के साथ हाईस्कूल , इंटर का ट्रेजरी चालान, फाइल समेत महत्वपूर्ण कागजात चुरा ले गए। इस दौरान चोर स्कूल में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे को भी चुरा ले गए। रात की ड्यूटी पर तैनात चौकीदार रात में रामलीला देखने गया था। इसी दौरान चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। रामलीला देखकर वापस लौटने पर चोरी की घटना की उसे जानकारी हुई। इस दौरान उसके होश उड़ गए । उसने तुरंत घटना की सूचना स्कूल प्रबंधक को दी। प्रधानाचार्य बलव़त सिंह ने विद्यालय में चोरी की लिखित तहरीर पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।