फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को अंधविश्वास का पाठ पढ़ा साधू ले उड़ा दो लाख का गहना

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदारा।कोपागंज थाना अंतर्गत के लैरोदोनवार गांव में एक साधू शनिवार को एक परिवार को बहला फुसलाकर दो लाख का गहना लेकर फरार हो गया। पीड़ित परिवार ने अज्ञात साधू के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है। कोपागंज थाना क्षेत्र के लैरोदोनवार गांव मे भिक्षा मांगते -मांगते एक साधू एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी रामनारायण सिंह के घर पहुंचा। जब उनकी पुत्र बहू सीमा सिंह साधू को भिक्षा देने के लिए घर से निकली तब साधू उनसे कहने लगा कि आप के घर पर प्रेत की साया है और आप लोग बहुत परेशान हैं। यह सब सुनकर उनकी बहु कहने लगी की बाबा हम इस परेशानी से कैसे निकलेगें। तब साधू एक पूजा कराने की बात करंने जलगा। पूजा का सामग्री लिखकर उनके पति संतोष सिहं को दिया और कहा कि आप पूजा का समान लेकर जल्दी आईये। इस दौरान ह मऊ समान लाने चले गये। तब साधू ने सीमा से कहा कि अपने सास ससुर को घर से बाहर कर दीजिए। पूजा तो केवल आप को करनी है। तब सीमा ने अपने सास उमरावती व ससुर राजनारायण सिंह को घर से बाहर कर दिया। घर में साधू पूजा कराने लगा। सीमा से साधू ने घर मेंजितना गहना है सब लेकर पूजा स्थल पर रखने को कहा जो गहना पहनी थी उसे भी निकलवाकर रखवा लिया। सीमा ने अपना मंगलशूत्र, हार, अगुठी, कान की बाली, झुमका, पायल, सब गहना वहां रखकर पूजा कराने लगी। तब साधू दो पोटली बनाया एक में गहना और दूसरे में चावल। कहा कि गांव से बाहर चलकर कही प्रेत आत्मा को स्थान देना है। यह कहकर साधू सीमा के 10 वर्षीय पुत्र विनीत सिंह के साथ निकला। इस बीच उसके साथी गांव से बाहर एक बोलेरो के साथ सड़क पर खड़े थे। तब साधू विनीत सिंह को चावल की पोटली पकड़ा कर बोलेरो से फरार हो गया। विनीत दौड़कर घर आया और आप बीती तो सीमा चिल्लाने लगी की साधू मेरा सब गहना ले कर फरार हो गया। घरवालों के अनुसार गहना लगभा दो लाख का बताया जा रहा है। सीमा के पति ने इस संबंध में कोपागंज थाना मे तहरीर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें