कोपागंज।असत्य से सत्य और अंधकार से प्रकाश की ओर की यात्रा का नाम ही जीवन है। श्रावण मास भक्ति से शक्ति की यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है। यह पवित्र बिचार जूना अखाड़ा के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी परेशनाथ यति जी महराज ने क्षेत्र के ग्रामसभा हिकमा में शुक्रवार को नवनिर्मित शिवमंदिर पर जलाभिषेक के बाद भक्तजनों को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने कहा की समूची प्रकृति शिव की शक्ति से ओत प्रोत है। कण कण में शिव की सत्ता विराजमान है। मनुष्य जाति का दुर्लभ तन पाने के बाद भी ईश्वरीय और धर्म मार्ग का अनुसरण नहीं किया तो उससे बड़ा अभागा कोई नहीं है। कहा की प्रार्थना से ह्रदय निर्मल होता है। ह्रदय की निर्मलता विनम्रता को जन्म देती है। विनम्रता आते ही ईश्वरीय कृपा के कपाट खुल जाते हैं। स्वामी परेशनाथ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रदेश की सड़को को यथाशीघ्र ठीक कराने का अनुरोध भेजने का भक्तो को आश्वासन दिया। इस अवसर पर रामचंद्र त्रिपाठी ,शशिकांत ,राजेंद्र प्रसाद ,सत्यप्रकाश ,शकुंतला त्रिपाठी ,मणिशंकर ,आशुतोष आदि उपस्थित रहे।