फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील बार भवन का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। घोसी तहसील के प्रांगण में नवनिर्मित तहसील बार भवन का लोकार्पण मंगलवार को जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार ने किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि बार और बेंच का बहुत गहरा संबंध है।अधिवक्ता समाज का राष्ट्र निर्माण में काफी योगदान है।जो भी फरियादी तहसील में आता है उसे अधिवक्ताओं से समस्याओं से निजात पाने और न्याय पाने की उम्मीदें रहती हैै। डीएम ने भरोसा जताया कि यह जनता विश्वास यहां पर बरक़रार रहेगा।कहा कि समाज के सबसे कमजोर व्यक्ति के पास योजनाओं का लाभ मिलना चाहिये। इस हम सबका प्रयास होना चाहिये।इस अवसर पर अधिवक्ताओं द्वारा तहसील में खाली चल रहे तहसीलदार,अपर तहसीलदार के पदों को जल्द नियुक्ति के साथ अन्य समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष उठाया। जिलाधिकारी ने इनका जल्दी ही समाधान का आश्वासन दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता बार के अध्यक्ष प्रेमचंद्र राय ने तथा संचालन मंत्री भुवेश श्रीवास्तव ने किया।इस अवसर पर कालिकादत्त पाण्डेय,रमेश श्रीवास्तव,दिनेश राय,अखिलेश सिंह, रविंद्र उपाध्याय,अरविंद सिंह, ज्ञान प्रकाश,बृजेश राय, रफीउल्लाह खान,बृजेश पाण्डेय,जयहिंद सिंह,देवेंद्र पाण्डेयआदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें