छात्रा से छेड़खानी में दो नामजद
मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र में छात्रा से छेड़खानी के मामले में पीड़िता के पिता ने दो युवकों के विरुद्घ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने सुल्तानपुर निवासी आशीष यादव और ट्विंकल यादव को नामजद किया है। उन्होंने तहरीर में कहा कि उनकी बेटी स्कूल जाती है तो रास्ते में दोनों युवक उससे छेड़खानी करते हैं। समझाने के बाद भी दोनों हरकत नहीं छोड़ रहे हैं। पुलिस छेड़खानी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। (ब्यूरो)