फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 हजार वोल्टेज विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरा, बालिका घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सेमरी जमालपुर स्थित सब पावर स्टेशन से संबंधित जवाहर नवोदय और 400 केवी सब स्टेशन को जाने वाली 11 हजार वोल्टेज की विद्युत लाइन का तार कसारा स्थित राजभर बस्ती के पास बुधवार की शाम को टूटकर गिर गया। उस समय विद्युत आपूर्ति जारी थी। टूटे तार में प्रवाहित हो रहे करेंट की चपेट में आकर हंसराज राजभर के घर रिश्तेदारी में आई चार वर्षीया बालिका घायल हो गई। ग्रामीणों की तत्परता से कई अन्य लोग तथा मवेशी करेंट की चपेट में आने से बाल बाल बच गए। जिस जबह से तार टूटकर गिरा वहां कई दिनों से स्पार्किंग हो रही थी। चार दिन पहले बीएसएनएल टावर के पास गड़बडी ठीक करने गये लाइन मैन को बस्ती वालों ने दिखाकर ठीक करने का आग्रह किया लेकिन लाइन मैन उनकी बातों को अनसुनी कर चला गया। बुधवार की देर शाम को चार सौ केवी रोड पर राजभर बस्ती के पास विद्युत तार अचानक टूट कर गया। इससे करेंट की चपेट में आकर चार साल एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। गांव के पूर्व प्रधान लेखराज, बस्ती के हंसराज राजभर, राम सरन राजभर, नागेंद्र भारद्वाज, राम शब्द ,विजई, जयश्री, इश्री राजभर, लालजी राजभर आदि का कहना है कि चार दिन पहले लाइनमैन आया था। उसी स्थान पर तार में हो रही स्पार्किंग देखकर उसने कहा कि दो चार दिन में ही यह तार टूट कर गिर जाएगा। लेकिन लोगों के कहने पर उसने तार को जोड़ने की कोशिश नहीं की जिससे उसी स्थान पर तार टूट कर गिर गया। बस्ती वालों का कहना है कि उसी स्थान पर तार इससे पूर्व भी तीन बार टूट चुका है। बस्ती वालों ने सब स्टेशन जाकर जेई से उस स्थान पर तार बदलकर नया लगवाने की मांग किया। गांव वालों का कहना था कि जेई ने कहा कि तार के पास से अपना घर हटा लो। गांव वालों ने अधिशासी अभियंता द्वितीय से नया तार लगवाने की मांग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें