फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसुनवाई में पहुंची 11 शिकायतें, चार का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका सभागार में सोमवार को जनसुनवाई का आयोजन ईओ दिनेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। जिसमें 11 नागरिक पहुंचे और अपनी समस्याओं से जिम्मेदारों को अवगत कराया। दो घंटे तक चली जनसुनवाई में 11 में से 4 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया, शेष का जल्द ही निपटारा करने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे संभव है कि तहत जनसुनवाई हुई। जनसुनवाई की में राजस्व का एक, निर्माण विभाग से संबंधित तीन, साफाई समस्या से संबंधित चार तथा दो जलकल और एक प्रकाश की व्यवस्था से रही।महिर टोला निवासी संजय वर्मा ने जनसुनवाई में साफाई, ख्वाजाजहांपुरा निवासी बालचंद्र ने खराब पड़े हैंडपंप को दुरस्त कराने, पुरा अग्रवाल दक्षिणटोला निवासी सुरेशचंद्र ने नाली साफाई तथा पटिया के संबंध में शिकायत की। इसी तरह से छेदापुरा निवासी सुुजीत कुमार शर्मा ने क्षतिग्रस्त पड़ी नाली की मरम्मत की मांग को लेकर शिकायत की। इसमें चार मामले जिसमें तीन साफाई तथा एक जलकर का मामले का निस्तारण किया गया। जनसुनवाई में अवर अभियंता निर्माण मनोज कुमार सोनकर, जलकल अवर अभियंता पंकज कुमार वर्मा, सफाई एवं खाद्य् निरीक्षक सत्यप्रकाश, नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें