फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: स्कूल ड्रेस प्रेस करते समय उतरा करंट, दसवीं के छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र के गजियापुर ग्राम पंचायत में शुक्रवार की सुबह दसवीं के छात्र की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के समय वह स्कूल जाने के लिए अपना ड्रेस प्रेस कर रहा था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दुबारी पुलिस चौकी के गजियापुर ग्राम पंचायत निवासी संगम कनौजिया (18) पुत्र कमलेश गांव के एक कॉलेज में कक्षा दसवीं का छात्र था। शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे वह स्कूल जाने के लिए तैयार होने लगा। इस दौरान अपने ड्रेस की शर्ट प्रेस न देख वह खुद प्रेस करने लगा। प्रेस करने के दौरान तार से करंट उतरने लगा। उसकी चपेट में आने से संगम झुलस गया।
चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके माता पिता पहुंचे। उसे अचेत हाल में देखकर दुबारी कस्बा स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। संगम श्रीराम सुंदर पांडेय सर्वोदय इंटर कॉलेज गजियापुर में कक्षा दस का छात्र था। वह अपने माता पिता का इकलौता संतान था। घटना से गांव और स्कूल में मातम पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें