मऊ। जिले के बारह थाना पर शनिवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। जिसमे में 105 मामले आए इसमें पांच मामलों का निस्तारण किया गया।
जिले के रामपुर थाना में आयोजित थाना दिवस पुलिस अधीक्षक इलामारन जी की अध्यक्षता में हुआ। इस मौके पर आए 21 मामलों में तीन मामलों का निस्तारण किया गया। जिले के शहर कोतवाली में 22, मधुबन में 21 सहित सभी बारह थाने पर 105 प्रार्थना पत्र पहुंचे। इसमें 5 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण कराया गया, जबकि राजस्व विभाग से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए राजस्व टीम को आवश्यकतानुसार पुलिस बल उपलब्ध कराकर निस्तारण कराने का निर्देश दिया।