फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाशिंगपिट के पिलर क्षतिग्रस्त होने पर मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। लोकार्पण के दूसरे दिन ही करोड़ों की लागत से बने कोचिंग टर्मिनल के वाशिंगपिट के पिलर कई जगहों से क्षतिग्रस्त होने पर निर्माण कार्य पर सवाल उठने लगे। अमर उजाला ने इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया तो रेल महकमा जागा और उच्चाधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए जवाब मांग लिया। इससे जहां रेलवे अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है, वहीं नगर में लोकार्पण के दूसरे दिन करोड़ों की लागत से बने वाशिंगपिट के पिलर क्षतिग्रस्त होने पर लोग रेलवे की इस अनियमितता पर आश्चर्य जता रहे हैं। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण संगठन ने स्थानीय रेलवे अधिकारियों से मामले में जानकारी मांगी है। साथ ही निर्माण के दौरान प्रयोग गए सामान तथा गुणवत्ता सहित अन्य निर्माण बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगा है। रेलवे सूत्रों की माने तो वाशिंग पिट में 13 नंबर पिलर क्षतिग्रस्त होने की जानकारी स्थानीय अधिकारियों को है। उधर जब खबर प्रकाशित हुई तो आला अधिकारियों में हड़कंप मच गया। बुधवार को घोसी सासंद हरीनरायण राजभर की उपस्थिति में रेलराज्य मंत्री मनोज सिन्हा द्वारा गाजीपुर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोचिंग टर्मिनल का लोकार्पण किया गया था। इसके बाद वाशिंगपिट का शुभारंभ लखनऊ-मऊ दिसप्ताहिक एक्सप्रेस की धुलाई कर किया गया था। ट्रेन के गुजरने पर पिलर नंबर 13 के साथ ही कई अन्य पिलरों का प्लास्टर उखड़ गया। वहीं धुलाई के बाद पानी की निकासी के लिए कोई इंतजाम न होने के चलते वाशिंग पिट में पानी जमा हो गया था। इस बाबत पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव का ने बताया कि घटना की जानकारी को संज्ञान में लेने के साथ जांच कराने का निर्देश दिया जा चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें