फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ नए भवन के निर्माण का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएवी इंटर कॉलेज परिसर में नए भवन के निर्माण के लिए भूमि पूजन एवं शिलान्यास का कार्यक्रम आयोजित किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विद्यालय के अध्यक्ष सत्य मित्र सिंह, प्रबंधक डॉ. सर्वेश पांडेय तथा प्रधानाचार्य देव भास्कर तिवारी ने भूमि पूजन कर नए भवन की आधारशिला रखी। नए भवन के निर्माण से जहां एक ओर कक्षों की कमी पूर्ण होगी। वहीं दूसरी ओर मऊ शहर के छात्र-छात्राओं के लिए अध्ययन की समस्याओं से निजात मिलेगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य देवभाष्कर तिवारी ने कहा कि विद्यालय के नवीन भवन निर्माण से विद्यार्थियों को शिक्षा के नवीन आयाम उपलब्ध होंगे। कार्यक्रम को माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जय नारायण दुबे, पुष्पा तिवारी, राकेश कुमार उपाध्याय, डॉ. मुरली सिंह कुशवाहा, डॉ सुधा त्रिपाठी, जितेंद्र नाथ द्विवेदी आदि ने संबोधित किय। इस अवसर पर प्रहलाद वर्मा, ओम प्रकाश गुप्त, बृजेश कुमार सिंह, बब्बन वर्मा, सुमित राय, ऋषिकेश पांडेय, भीष्म यादव, शरद कुमार पांडेय, विवेक कुमार शुक्ल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें