फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग किसानों को मिले 5 हजार रुपये प्रति माह का पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन ने विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रट पर धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में भारतीय किसान यूनियन के किसानों ने मांग की सरकार स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट तत्काल लागू की जाए। साथ ही जिले में छुट्टा पशुओं की समस्या से छुटकारा दिलाने के साथ 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के किसानों को प्रतिमाह 5 हजार रुपये का पेंशन देने की मांग की। इसके अलावा किसानों को अनाज का 50% लाभकारी मूल्य देने के साथ लेखपालों के द्वारा प्रधानमंत्री सम्मान योजना में की जा रही धन उगाही पर रोक लगाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में मिथिलेश यादव, गया प्रसाद, रामनयन, परमानंद, सत्य राम, परशुराम, चंदशेखर, गंगोत्री पांडे सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें