मऊ। अखिल भारतीय विहंगम योग संत समाज द्वारा मंगलवार को शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा सुबह 10 बजे नगर के स्टेशन रोड से शुरू हुई, जो कि रोडवेज, आजमगढ़ मार्ग, गाजीपुर तिराहा तक पहुंची। इस दौरान योग संत समाज द्वारा राहगीरों को योग और पकड़ी आश्रम के बाबा सदाफल देवजी महाराज के बारे में जानकारी देते रहे। गाजीपुर तिराहा से पुन: यात्रा शुरू हुई जो कि भीटी चौक, बलिया मोड़ होते हुए कोपागंज पहुंचकर समाप्त हुई। शोभा यात्रा के बारे में संत समाज के कमलेश राय ने बताया कि शोभा यात्रा पुन: बुधवार को कोपागंज से शुरू होकर डांडी ग्रामसभा स्थित ब्रम्हानंद समाधि स्थल पर पहुंचकर संपन्न होगी। जहां अध्यात्मिक महाविद्यालय प्रयागराज के विद्यार्थियों द्वारा स्वर्वेद महाग्रंथ का अखंड पाठ किया जाएगा। शोभा यात्रा में कमलेश कुमार राय, रामप्यारे शर्मा, राजनरायण राय, अतुल राय, अभिनव राय और आशुतोष राय आदि मौजूद रहे।