फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काकोरी कांड की याद में निकाली गई आवामी एकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नौजवान भारत सभा एवं दिशा छात्र संगठन के तत्वाधान में शनिवार को काकोरी कांड के शहीदों पंडित राम प्रसाद विस्मिल, अशफाकउल्लाह खां, रोशन सिंह एवं राजेंद्र लहड़ी की याद में आवामी एकता रैली निकाली गई। यह रैली बालनिकेतन फाटक से शुुरु होकर सदर चौक पर पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में शामिल नौजवान भारत सभा के सदस्यों ने कई स्थानों पर रुककर लोगों को संदेश देने के लिए नुक्कड़ नाटक के साथ सभाकर सभी को पर्चा वितरित किया। इसमें शहीदों की शहादत को बताते हुए सभी को मिलजुलकर रहने का संदेश दिया गया। संगठन के संयोजक अनिरुद्घ ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि क्रांतिकारी अंग्रेजों की फूट डालो राजकरो की राजनीति को समझ चुकें थे। इसके चलते अंग्रेज चाहकर भी फूट नहीं डाल सकें। परिणामस्वरुप मजहबी विवाद को एक तरफ रखकर क्रांतिकारियों ने देश को आजाद कराने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने का काम किया। इन शहीदों से हम लोगों को नसीहत लेने की जरूरत है। कार्यक्रम में संगठन के विकास, रवि, प्रतिभा, अंजलि सहित दर्जनों नौजवान शामिल रहें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें