फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंठा में आज उतरेगा डिप्टी सीएम का उड़न खटोला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसुम्हां (मऊ)। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को दोहरीघाट ब्लाक की सबसे बड़ी ग्राम सभा गोंठा के मंडी परिसर में जनसभा को संबोधित करेंगे। शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने प्रशासनिक अमले के साथ कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे रहे। जिलाधिकारी और एसपी ने सभा स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। गोंठा में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम फाइनल होने के बाद 5 दिसंबर से ही भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामजनम गुप्ता मुरादपुर में हेलीपैड का निर्माण कराने तथा व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने में लग गए। प्रोटोकाल आने के बाद एसडीएम डा. सीएल सोनकर , सीओ नंदलाल सभा स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। जिलाधिकारी प्रकाश विंदु ने बताया कि शनिवार को डिप्टी सीएम की गोंठा के मंडी मैदान में जनसभा होगी। डिप्टी सीएम 10 बजे गोंठा मंडी में जनसभा को संबोधित करेंगे। जिला प्रशासन ने सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर ली हैं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हेलीकाप्टर से 10 बजे मुरादपुर में आएंगे। सुरक्षा की दृष्टि से यहां पांच कंपनी अर्द्धसैनिक बल और दो कंपनी पीएसीके जवानों की तैनात की गई है। इसके साथ ही चार एएसपी, आठ सीओ, 16 इंस्पेक्टर और 50 दारोगा भी तैनात किए गए हैं। इनके साथ 200 अतिरिक्त कांस्टेबल भी जनसभा के दौरान सुरक्षा में तैनात रहेंगे।डिप्टीे सीएम की जनसभा से लेकर सभी कार्यक्रमों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें