फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने किया खनन स्थलों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने किया खनन स्थलों का निरीक्षण मधुबन। उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह ने शुक्रवार शाम कमरौली, भैरोपुर, रामपुर आदि स्थानों पर मिट्टी और बालू खनन की शिकायत वाले कई स्थानों का निरीक्षण किया। एसडीएम ने लेखपालों को इन स्थानों की जांच कर कितने घन मिट्टी या अवैधानिक बालू निकाली गयी की रिपोर्ट तलब किया है। प्रशासन के इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हडकंप मचा हुआ है। गौरतलब हो कि मधुबन तहसील के साथ जनपद में कहीं भी बालू खनन के लिए अनुमति नहीं दी गयी है। इसके बावजूद तहसील क्षेत्र के दुकानों पर बड़े पैमाने पर सफेद बालू की उपलब्धता को देख स्थानीय लोगों द्वारा मिली अवैध बालू खनन की सूचना के बाद उपजिलाधिकारी हरकत में आ गये। एसडीएम ने देवारांचल के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर खनन स्थलों की जांच की कवायद तेज कर दिया। इस बावत उपजिलाधिकारी का कहना था कि खनन माफियाओं को चिह्नित किया जा रहा है। साथ ही खनन स्थलों की जांच कराई जा रही है। जांच में चिह्नित नामों के प्रमाणित होने के बाद एफआईआर कराई जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें