फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के लिए आज दिल्ली रवाना होंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। तहसील क्षेत्र के पांती रोड स्थित एक प्राइवेट स्कूल में मंगलवार अखिल भारतीय किसान समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में दिल्ली में होने वाले रैली को लेकर मंत्रणा हुई। किसान नेता राम नारायण सिंह ने बताया कि 29-30 नवंबर को दिल्ली में अतुल अंजान के नेतृत्व में आयोजित रैली में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में किसान बुधवार को लिच्छवी से दिल्ली रवाना होंगे। वहीं, पंचदेव मौर्य ने कहा कि रैली का उद्देश्य छुट्टा पशुओं से किसानों के फसलों को बचाने, बाढ़ सूखा का स्थायी हल निकालने, किसानों को सस्ते में खाद बीज देने, किसानों के कर्जे माफ करने सहित अन्य मुद्दों पर मांग की जाएगी। इस दौरान बृजमोहन पांडेय, एकराम, शिवेंद्र सिंह, चंद्रिका यादव, खरभान, महातम चौहान, रणजीत आदि किसान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें