फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपाध्यक्ष ने विकास कार्यों का किया लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर पालिका के दो वार्डों में लाखों की लागत से हुए विकास कार्यों का मंगलवार को लोकार्पण नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी ने किया। सबसे पहले नगर पालिका के वार्ड आठ में औरंगाबाद ईदगाह से संगत घाट तक 31.12 लाख रुपये की लागत से बनी सीसी रोड, रिटेनिंगवाल और सोलिंग का लोकार्पण नपाध्यक्ष ने किया। इसी क्रम में वार्ड 11 में परदहां उत्तरी (मुंशीपुरा) में मकबूल के मकान से आरके लाल श्रीवास्तव, ज्ञानचन्द्र वर्मा का मकान होते हुए परमानंद के मकान तक 4.35 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले नाली, पटिया व इंटरलाकिंग कार्यों का लोकार्पण किया गया। यहां दोनों वार्ड के सभासद फरीदा मुनव्वर, सभासद खुशहाल सिंह (बड़े) रहे। साथ ही मुनव्वर अब्दुल गफूर, मोलवी जमील अहमद, जयराम यादव, नगीना यादव, रामू यादव, राजकुमार यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें