नगर स्थित पशु चिकित्सा केंद्र पर शुक्रवार को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भगवान सिंह ने 15 सितंबर से 30 अक्टूबर तक चलने वाले टीकाकरण की स्थिति जानी। उन्होंने कम टीकाकरण होने पर नाराजगी जताई। साथ ही परिसर में नगर पंचायत को कह कर साफ-सफाई करने, गेट के पास से अतिक्रमण हटवाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी को टीकाकरण अभियान में के तहत तहसील के 28 हजार पशुओं के टीकाकरण के सापेक्ष वर्तमान में केवल 8 हजार पशुओं के टीकाकरण होने पर नराजगी जताते हुए केंद्र प्रभारी को टीकाकरण अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया। इस मौके प्रभारी डॉ. डीपी सिंह सहित अन्य स्टॉफ मौजूद रहा।