जिलाधिकारी की पहल पर जिले के खिलाड़ियों के संपूर्ण विवरण के लिए जिला खेल प्रोत्साहन समिति की वेबसाईट तैयार हो गई है। जिलाधिरकारी इस वेबसाइट को कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को लांच करेंगे। इस वेबसाइट पर खेल और जिले के खिलाड़ियों का संपूर्ण विवरण अपलोड किया जाएगा। इस पर जनपद के राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय ख्लिाड़ियों के विवरण के साथ ही जिले में खेल के विकास के लिए किये जा रहे कार्यों तथा स्पोर्टस स्टेडियममें उपलब्ध खेल सुविधाओं एवं खेल गतिविधियों के बारे में सारी जानकारी उपलब्ध रहेगी। इसके सज्ञथ ही खेल समिति से सम्बन्धित समस्त आय व्यय का लेखा भी अंकित किया जाएगा। जिसे कोई भी कहीं से इसे देख सके।इससे समिति की पारदर्शिता भी बनी रहेगी एवं लोंगों कों समय-समय पर जनपद में होने वाली खेल गतिविधियों की जानकारी भी मिलती रहेगी। जिलारधिकारी प्रकाश बिंदु इसे चार अगस्त को सांयकाल 3.30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में लांच करेंगे।