मऊ। नगर पंचायत मधुबन में व्याप्त अव्यवस्था को लेकर नगर पंचायत के सभासदों ने गुरुवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में कहा गया है कि नगर पंचायत में कराए जाने वाले निर्माण कार्य कराए जाने के लिए ठेकेदारों का रजिस्ट्रेशन होना था। लेकिन नगर पंचायत प्रशासन की तरफ से गोपनीय तरीके से अपने खास चेहेतों का ठेकेदारी करने का रजिस्ट्रेशन किया गया है। नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव तक नहीं लाया गया। नियम कानून को ताक पर रखकर हर कार्य किया जा रहा है। विकास कार्यों के लिए आए धन की जमकर बंदरबांट किया जा रहा है। चेतवानी दी कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष तरीके से जांच कराई जाए, अन्यथा हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। इस अवसर पर अश्वनी कुमार, राजेश वर्मा, नसीम अहमद, मीना देवी, पूनम शर्मा, राजकुमार यादव आदि शामिल रहे।