फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई माह में चलेगा चेकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। अधीक्षण अभियंता विद्युत के निर्देश पर विद्युत वितरण खण्ड तृतीय के क्षेत्रांतर्गत दोहरीघाट में विद्युत विभाग द्वारा जुलाई महीने में कुल नौ जगहों पर शिविर लगाए जाएंगे। इसके तहत विद्युत उपभोक्ताओं के बिल में सुधार के लिए मास रेड चेकिंग की जाएगी और बकाया राजस्व वसूली कराई जाएगी। यह जानकारी अवर अभियंता योगेंद्र प्रसाद दानी ने दी। उन्होंने बताया कि 4 जुलाई को कसबे के भगवानपूरा वार्ड में ,7 जुलाई को कस्बा दोहरीघाट के बाबा मेला राम मंदिर क्षेत्र में ,10 जुलाई को सुलतान पुर चौराहा,13 जुलाई को सियरही चौराहा,18 जुलाई को दरगाह चौराहा,21 जुलाई को कसबा दोहरीघाट,25 जुलाई को कोरौली चौराहा,28 जुलाई को नई बाजार,31 जुलाई को मुहम्मदपुर चौराहा पर बिल सुधार के लिए कैम्प लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें