फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद बीज की दुकानों पर मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मऊ। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुुमार ने खरीफ सीजन में शुक्रवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उर्वरक और बीज विक्रय केंद्रों पर छापेमारी की। 20 खाद-बीज की दुकानों से सैंपलिंग कर नमूनों को लखनऊ स्थित प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया। छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार के नेतृत्व में जांच टीम ने हलधरपुर, रतनपुरा, बिलौझा, रतनपुरा, रणवीरपुर, बहादुरगंज रोड के क्षेत्र, कोपागंज ब्लाक क्षेत्र सहित विभिन्न क्षेत्रों की 20 खाद बीज की दुकानों पर छापा मारा। कई सैंपल संदेहास्पद मिले। सभी सैंपल को लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेज दिया गया। छापेमारी की जानकारी मिलते ही कई बाजारों के दुकानदार शटर गिराकर फरार हो गए। इस संबंध मेें जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि इस कालाबाजारी को रोकने के उदेश्य से छापेमारी की जा रही है। बताया कि शासन से वर्तमान वर्ष में 170 सैंपलिंग करने का लक्ष्य मिला है। गत वर्ष लक्ष्य 172 के सापेक्ष 162 सैंपल प्रयोगशाला भेजा गया था। जिसमेें सात सैंपल फेल हुए थे। सात खाद बीज की दुकानों का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। बताया कि खाद बीज में गुणवत्ता की शिकायत मिलने पर किसानों को कृषि विभाग या ब्लाक मुख्यालय पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी। जांच में गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें