फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे गढ्ढा बना परेशानी का सबब

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत दोहरीघाट में रामघाट रोड पर सड़क किनारे पानी की पाइप को ठीक करने के बाद गढ्ढे को बिना पाटे ही छोड़ दिया गया है। इससे इस रास्ते से आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढे में नाली का गंदा पानी जमा होने से दुर्गंध और भीषण गर्मी के कारण बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। वही गढ्ढे की मिट्टी वहीं सड़क किनारे रखे जाने से वाहनों के आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बाबत सभासद बाबूलाल ने कहा कि कई बार कहने के बाद भी गढ्ढों को भरा नहीं गया। इससे बगल की नाली का पानी गढ्ढे में भर जाने से मच्छरों और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।इस बाबत चैयरमैन बेदाना सोनकर ने कहा कि जल्द ही गड्ढे को भर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें