फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुनियादी सुविधाओ से वंचित हैं ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन (मऊ)। चक्की मूसा डोही गांव में शनिवार को जिलाधिकारी के निरीक्षण को लेकर कई विभागों के अधिकारी अचानक शुक्रवार को गांव जा पहुंचे और विभागीय समीक्षा की। कमियों को देखा और ग्राम प्रधान से मिलरक योजना बनाई। अचानक अधिकारियों के सक्रिय होने पर ग्रामीणों में प्रसन्नता देखी गई बता दें कि विकास खण्ड फतेहपुर मंडाव में चक्की मूसाडोही गांव स्थित है। इस गांव की आबादी लगभग तीन हजार से अधिक है जिसमें दलित, चौहान और यादव बहुतायत में है। घाघरा नदी के किनारे बसे होने के कारण यहां के लोग हर वर्ष बाढ़ की विभीषिका झेलने को मजबूर होते हैं। गांव में जाने के लिए कोई सीधा रास्ता नहीं है। देवरिया जनपद के भागलपुर से घूमकर गांव में जाना पड़ता है जिसके कारण अधिकारी तो दूर नेता भी कभी कभार ही यहां पहुंचते है। गांव में बजबजाती नालियां हैं तो कहीं टूटी सड़कें। ग्रामप्रधान की मानें तो गांव में वर्ष 2011 में चयनित इंदिरा गांधी आवास योजना के 64 लाभार्थियों में आज भी 24 गरीबों का आवास का धन आज तक नही मिला है। जिससे उनको आवास का लाभ नहीं मिल सका है। गांव में दर्जनों पात्र लोगों का राशन कार्ड, पेंशन आदि नही बना है। ग्रामीणों को छोटी से छोटी समस्या के लिए चालीस से पचास किलोमीटर की दूरी तय करके मधुबन अपने तहसील व ब्लाक मुख्यालय आकर सारा काम कराना पड़ता है। प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी और अनुपस्थिति बड़ी समस्या है। जिलाधिकारी के गांव में जाने की खबर से जिला प्रोबेशन, पूर्ति विभाग,तहसीलदार,बाल पुष्टाहार,स्वास्थ्य विभाग,समाज कल्याण सहित दर्जन भर विभागों के आला अधिकारी गांव में जाकर अपने अपने विभाग से सम्बंधित मामलो की सुधि ली।यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। बता दे इस गांवसभा को क्षेत्रीय सांसद हरिनारायण राजभर ने गोद भी लिया है ग्रामप्रधान नंदलाल ने बताया कि गांव में शौचालय, प्रधानमंत्री आवास, राशनकार्ड बनाने की महती आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें