फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगीराज में बढ़ रहा अपराध ग्राफ

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। योगीराज में लगातार ताबड़तोड़ एनकाउंटर के बाद भी अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। महिलाओं के प्रति अपराध का ग्राफ तेजी के साथ बढ़ रहा है, सूबे की सरकार बेशक कुछ भी दावे करती हो, लेकिन यूपी में महिलाएं कितनी डरी-सहमी हैं इसकी गवाही खुद अपराध के आंकड़े दे रहे हैं। यह बात शनिवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कार्यकर्ताओं को पार्टी कार्यालय में आयोजित मासिक बैठक के दौरान कही। शनिवार को समाजवादी पार्टी द्वारा जिला पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में 2019 लोकसभा चुनाव में पार्टी के जीत को लेकर चर्चा करने के साथ सपा शासन काल में चलाई योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने की नीति बनाई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि भाजपा काल में धर्म के आधार पर भेदभाव, जनहित कामों को लटकाए रखना, कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। बैठक में विधान परिषद सदस्य रामजतन राजभर, पूर्व विधायक बैजनाथ राजभर, दूधनाथ यादव, नन्हक प्रसाद राजभर, रामधनी चौहान, महेंद्र चौहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें