मऊ। घोसी ब्लाक के कटिहारी प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के तत्वावधान में जारी पांच दिवसीय योग शिविर के तीसरे दिन रविवार को योगाचार्य बृजमोहन पांडेय ने योग साधकों को कई आसनों का अभ्यास कराया। योग साधकों को प्राणायाम, आसन, मुद्रा और बंध का अभ्यास कराते हुए योगाचार्य बृजमोहन पांडेय ने बताया कि जब प्राण (सांस) को हम विधी, एकाग्रता, निरंतरता के साथ हम लेते हैं तो वह प्राणायाम हो जाता है। नियमित प्राणायाम वाले व्यक्ति में धैर्य, क्षमा, शक्ति, साहस, शौर्य, पराक्रम, तप, त्याग, समर्पण का भाव जागृत होने लगता है। शिविर में अरविंद कुमार आर्य, विवेक राय, विनोद यादव, कुबेर मौर्या, विनय पांडेय, मुंशी आदि रहे।