मऊ। यूपीबोर्ड परीक्षा के क्रम में मंगलवार को प्रथम पाली में इंटरमीडिएट नागरिक शास्त्र प्रथम तथा द्वितीय पाली में अंग्रेजी बी प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। परीक्षा में 53059 के सापेक्ष 42724 परीक्षार्थी शामिल हुए। मंडलीय पर्यवेक्षक रामशरण सिंह ने कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के एक परीक्षा केंद्र पर नकल करते एक छात्रा को पकड़ा। छात्रा के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के लिए केंद्र व्यवस्थापक को निर्देश दिया। साथ ही केंद्र व्यवस्थापक के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिया। बोर्ड परीक्षा मंगलवार को पहली पाली में इंटरमीडिएट नागरिक शास्त्र प्रथम प्रश्नपत्र में 3447 के सापेक्ष 2741 परीक्षार्थी शामिल हुए। पहली पाली में मंडलीय पर्यवेक्षक रामशरण सिंह ने कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के अलीपुर इंटर कालेज करीमाबाद का निरीक्षण किया। निरीक्षण में एक छात्रा को नकल करते पकड़ा। छात्रा के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापक को निर्देश दिया। साथ ही केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिया। द्वितीय पाली में द्वितीय पाली में अंग्रेजी बी प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षामें 49612 के सापेक्ष 39983 परीक्षार्थी शामिल हुए। उधर प्रशासन की तमाम व्यवस्था के बाद भी कई परीक्षा केंद्रों पर बोलकर प्रश्न हल कराया गया।