वलीदपुर। क्षेत्र के बाबा माधव दास जी मंदिर परिसर में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान में जारी पांच दिवसीय योग शिविर के दूसरे दिन योगाचार्य राजन वैदिक ने ग्रामीणों को नियमति योग के महत्व के बारे में जानकारी दी। योगाचार्य ने ग्रामीणों को सूक्ष्म व्यायाम और भ्रस्तिका, कपालभाति, बाह्य, उज्जाई, अनुलोम विलोम, भ्रामरी समेत अन्य प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए अपनी दिनचर्या में योग को सम्मिलित करने की सलाह दी।