घोसी। बाजार स्थित एक गैंस एजेंसी संचालक के द्वारा ग्राहकों से की जा रही मनमानी वसूली से नाराज मोदी मिशन अगेन के अध्यक्ष रविंद्र उपाध्याय सहित अन्य लोगों ने एसडीएम टीपी वर्मा को गुरुवार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संगठन के अन्य सदस्य भी मौजूद रहें। सौंपे ज्ञापन में संगठन के लोगों ने बताया कि बीते कई माह से गैस एजेंसी संचालक द्वारा उपभोक्ताओं को बगैर रसीद के 814 रूपये के बजाय 870 रूपये प्रति सिलेंडर धनराशि ले रहा है। एजेंसी संचालक की इस हरकत से उपभोक्ता काफी परेशान है। ज्ञापन में मामले की जांच कराकर तत्काल वसूली बंद कराने और उपभोक्ताओं की समस्या के निदान करने की मांग किया। एसडीएम ने ज्ञापन को संज्ञान में लेते हुए जांच कराने का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने के दौरान मनोज साहनी, अनिरुद्ध सिंह, मुन्ना, हरिंद्र यादव, अजय जायसवाल, चंद्रप्रताप यादव, विनीता यादव, विश्वनाथ विश्वकर्मा, फिरोज तलवार, आदि उपस्थित रहे।