फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव आते ही मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी बाजार निवासी युवक की झारखंड में दुर्घटना के दौरान मौत होने की सूचना के बाद उसके घर पर कोहराम मच गया। बुधवार की देर शाम तक परिवार के लोग उसके शव के आने का इंतेजार कर रहें थे। मृत युवक दुबारी सचिन 18 उर्फ पुतुल सिंह दुबारी बाजार निवासी संजय उर्फ टप्पू सिंह का पुत्र था। सचिन जीविकापार्जन के लिए झारखंड राज्य के रांची में रहता था। वहां वह काम करता था। मंगलवार की रात आठ बजे के करीब कंपनी से निकल कर वह ट्रैक्टर के इंजन पर बैठ कर क्वार्टर पर जा रहा था। इस दौरान रास्तें ट्रैक्टर अनियंत्रित हो कर पलट गया। इस दुर्घटना में सचिन उर्फ पुतुल सिंह की दबने से मौके पर ही मौत हो गई थी। इस घटना की सूचना मिलने पर उसके घर पर कोहराम मच गया। परिवारके लोग पूरी रात रोते बिलखते रहें। बुधवार की देर शाम तक युवक की लाश का परिवार के सदस्य इंतेजार कर रहें थे। मृत युवक सचिन दो भाईयों में दूसरे नंबर पर था। उससे बड़ा भाई अतुल है और पिता कृषि का कार्य करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें