रानीपुर। क्षेत्र के खानपुर स्थित चंद्रदेव स्मारक महिला महाविद्यालय में सात दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का आयोजन सोमवार को महाविद्यालय परिसर में आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन महाविद्यालय के प्रबंधक गुलाबचंद यादव ने किया।इस अवसर पर प्रबंधक गुलाब चंद यादव ने कहा कि स्काउट गाइड के माध्यम से छात्र छात्राओं के अंदर सेवाभाव की भावना जागृत होती है। हमें हर समय समाज के प्रति सेवा भाव की भावना से चाहे किसी क्षेत्र में हों कार्य करना चाहिए।इस अवसर पर स्काउट प्रशिक्षक शंभूनाथ, अजीत कुमार यादव, विजय पाटिल, पुष्पा यादव, बृजेश यादव, माधुरी राय, विजय कुमार, मनोज खरवार, दीपक यादव, चंद्र कुमार, अंकित सिंह, प्रियंका यादव, दीक्षा राय, विनय यादव, विशाल भारद्वाज आदि शामिल रहे।