सरसेना। अंतराष्ट्रीय स्वयं सेवक दिवस के अवसर पर क्षेत्र के चिरैयाकोट कस्बा स्थित रामदेव रामहर्ष किसान पीजी कालेज के प्रांगण में राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने महाविद्यालय सहित सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक डा.रामवृक्ष यादव, प्राचार्य डॉ.हृदयनारायण उपाध्याय ने अंतराष्ट्रीय स्वयं सेवक सेवा दिवस पर विस्तार से प्रकाश डाला।